नगरा बाजार में हर बुधवार रहेगी साप्ताहिक बंदी

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा

नगरा (बलिया)। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, नगरा के नेतृत्व में रविवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए नगरा बाजार में प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक बंदी रखने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापारियों ने कहा कि साप्ताहिक बंदी से उन्हें व्यापारिक गतिविधियों के बीच एक दिन आराम का अवसर मिलेगा। साथ ही बाजार की अन्य समस्याओं और व्यापारियों के हित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्भय प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल, महामंत्री बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मन्नु मद्देशिया सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ व्यापारी एवं सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

बैठक में व्यापारियों ने एकजुटता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि व्यापारी हित सर्वोपरि है और एकता ही व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top