चितबड़ागांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पीड़िता/अपहृता सकुशल बरामद ।

MAHARSHI TIMES
0

   

        

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव बलिया। थानाध्यक्ष चितबड़गाँव बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.03.2026 को थाना स्थानीय पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी बहन को प्रतिवादी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व पीड़िता/अपहृता की बरामदगी हेतु टीमें लगा दी गयी थी । इसी क्रम में-

आज दिनांक 08.03.2026 को उ0नि0  ओमनारायण पाठक मय हमराह टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना, तलाश वांछित व रोकथाम जुर्म जरायम अपराध व अपराधियो पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यावाही तलाश वांछित अभियुक्त में क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0  24/2026 धारा 137(2), 87 थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया से सम्बन्धित *अभियुक्त अजय राजभर पुत्र रामेश्रर राजभर निवासी महरेव थाना चितबड़ागांव बलिया उम्र 19 वर्ष* को चितबड़ागांव रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता/अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया ।पीडिता/अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 65(1)BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । उपरोक्त  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया । 


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top