भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा

नगरा (बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी चट्टी पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अपाची बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपाचे बाइक और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक रवि चौहान (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जयराम चौहान निवासी ग्राम फरसाटार बऊलडी, थाना उभांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. टी.एन. मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मृतक की फोटो और बाइक नंबर UP 61 BU 1225 साझा किया, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की।परिजन आनन-फानन में रवि चौहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही भीमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक पर "ओम एचपी गैस गोदाम" लिखा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को भी जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top