ओमप्रकाश वर्मा
बिल्थरारोड (बलिया), 06 जून। थाना उभांव पुलिस ने धोखाधड़ी कर नाम बदलकर डीजे का सामान चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी ने थाना उभांव में तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति ने अपना नाम झुनझुन यादव पुत्र स्वर्गीय सुरेश यादव निवासी भीटाभुवारी, थाना उभांव बताकर डीजे का सामान बुक कराया। इसके बाद 2 जून 2026 को वह वाहन संख्या UP32DN0664 लेकर आया और एक स्टेबलाइजर, दो बेस, दो टॉप, दो पेटी ट्वीटर तथा एक बेल्ट वाहन पर लाद लिया। अभियुक्त ने चालाकी से सामान भीटाभुवारी में उतारकर वादी को शेष सामान लाने के लिए वापस भेज दिया तथा मौका पाकर पूरा सामान लेकर फरार हो गया।
बाद में जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का वास्तविक नाम शिवा कुमार पुत्र रामनाथ निवासी आरीपुर सरया (शिवाला), थाना भीमपुरा, जनपद बलिया है, जिसने जानबूझकर गलत नाम और पता बताकर धोखाधड़ी की थी।
इस संबंध में थाना उभांव पर मु0अ0सं0 116/2026 के तहत धारा 303(2), 319(2), 318(4) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के लगभग 2:10 बजे डम्बल बाबा परती के पास से अभियुक्त शिवा कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, आरक्षी दीपक कुमार यादव, आरक्षी प्रवीण यादव तथा आरक्षी संतोष यादव शामिल
