बलिया का लाल चन्दन सिंह बने लेफ्टिनेंट किया जनपद व क्षेत्र का नाम रौशन।

MAHARSHI TIMES
0


              लेफ्टिनेंट चन्दन सिंह के दादा बेनीमाधव सिंह 


दीपक सिंह पुर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि आदर्श ग्राम नसीरपुर कलां।


                       समाज सेवी भाई मिहिर सिंह 

लेफ्टिनेंट बनने के बाद प्रथम बार पैतृक गांव पहुंचने पर क्षेत्र वासियों व ग्राम वासियों ने किया भव्य स्वागत।

चन्दन सिंह ने अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया - पुर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि दीपक सिंह 

कड़ी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है- दादा बेनीमाधव सिंह 

महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह (विकास) 

चितबड़ागांव बलिया । चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर कलां निवासी चन्दन सिंह पुत्र ब्रजराज सिंह का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने और प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम बार गांव पहुंचने पर क्षेत्र वासियों व ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिता सिंह व पुर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि दीपक सिंह के नेतृत्व में मटिही चट्टी पर स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान दीपक कुमार सिंह ने कहा कि चन्दन सिंह ने अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

चन्दन सिंह के पिता ब्रजराज सिंह ने बताया कि चन्दन की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली से हुई है। इसके बाद उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी की। तकनीकी पृष्ठभूमि होने के बावजूद उन्होंने देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और उसी दिशा में निरंतर प्रयास करते रहे।उन्होंने बताया कि चन्दन सिंह बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। एनडीए की पढ़ाई के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और ईश्वर व पूर्वजों के आशीर्वाद से लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया।

चन्दन सिंह के दादा बेनीमाधव सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।चन्दन सिंह की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर दीपक कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, धीरज सिंह, चंद्रभूषण सिंह, ध्रुव तिवारी, प्रहलाद सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top