मुठभेड़ में पांच वाहन चोर गिरफ्तार, एक घायल।

MAHARSHI TIMES
0


कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व चोरी की  ट्रैक्रटर, टैक्टर की ट्राली, 11 दो पहिया मोटर साईकिल, दो पम्पिंग सेट मोटर व चोरी करने के उपकरण बरामद।

महर्षि टाइम्स 

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.07.2026 को समय लगभग 02.45 बजे स्वाट सर्विलांस टीम व थाना बैरिया पुलिस रात्रि गश्त/चेकिंग में मामूर थी कि मुखबीर खास की सूचना पर बैरिया से बिहार जाने वाले सड़क मार्ग पर चोरी की मोटर साईकिल से संबन्धित 05 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्त हेमन्त सिंह पुत्र हरेराम सिंह निवासी कुरैजी थाना गड़वार जनपद बलिया  के द्वारा अपने को घीरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश 1.हेमन्त सिंह पुत्र हरेराम सिंह निवासी कुरैजी थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र 27 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी है तथा शेष 04 अभियुक्तगण 1.हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र शशिचन्द सिंह उर्फ राशि चन्द्र सिंह निवासी जगदीशपुर थाना फेफना जपनद बलिया 2.दिनेश श्रीवास्तव पुत्र फतेबहादुर श्रीवास्तव निवासी हैबतपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया 3.अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम उपाध्याय पुत्र कैलाश नाथ उपाध्याय उर्फ सन्तशरण उपाध्याय निवासी बड़का बैजू टोला सिताबदियर थाना रिविलगंज जनपद सारण बिहार हाल मुकाम ग्राम टोला शिवन राय थाना बैरिया जनपद बलिया 4.जयकुमार गोड़ उर्फ सन्टुल गोड़ पुत्र भगेलू गोड़ निवासी बभनौली थाना गड़वार जनपद बलिया को किया गया  जो गाड़ियों को बिहार बेचने जा रहे थे, बदमाश हेमन्त सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसे ईलाज हेतु तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा सीएचसी सोनबरसा प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया है, जहा उसका ईलाज चल रहा है । घायल बदमाश के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 0315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है  अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top