महिला आरक्षण बिल के विरोध में महिला पदयात्रा, नारेबाजी से गूंजा

MAHARSHI TIMES
0

रजनीश श्रीवास्तव 

सिकंदरपुर (बलिया) महिला आरक्षण बिल के विरोध में गुरुवार को सिकंदरपुर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में महिलाओं द्वारा भव्य पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

पदयात्रा की शुरुआत कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से हुई, जहां से महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी करती हुई मुख्य मार्गों से गुजरीं। इस दौरान “नारी सम्मान, हमारा अधिकार”, “महिलाओं के अधिकारों से समझौता नहीं” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाओं ने केंद्र और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति की जा रही है और जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक अधिकार और अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।

पदयात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टेशन चौराहा पर पहुंची , जहां वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा की जिला महामंत्री स्वेता राय ने कहा कि महिलाओं को केवल आरक्षण नहीं, बल्कि वास्तविक सशक्तिकरण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में ठोस लाभ मिल सके।

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और देश का विकास अधूरा है। मंडल अध्यक्ष सिकंदरपुर आकाश तिवारी ने भी महिलाओं को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। कार्यक्रम में चंदन सोनी, जितेंद्र सोनी, डॉ. उमेश, उषा गोंड़ सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पदयात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top