ओमप्रकाश वर्मा
नगरा (बलिया) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगरा में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र और ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में नारी सम्मान और सशक्तिकरण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रमों का आयोजन खंड विकास कार्यालय, आर एन इंटरनेशनल स्कूल, शहबान इंटरनेशनल स्कूल, नेशनल कान्वेंट स्कूल और शिवाय पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया। इस दौरान समूह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सीडीपीओ अर्चना गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शिवाय पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को नारी सम्मान और सशक्तीकरण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर इंदु सिंह, दीपक गुप्ता, अरविंद च सिंह, राज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
