महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता, प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उ0नि0 अजय कुमार मय हमराह पुलिस टीम के साथ बैरिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक गाड़ी सिलवर रंग की टोयोटा कार दया छपरा कि तरफ से आ रही है जिसमे अबैध शराब बिहार बेचने के लिये ले जाया जा रहा है । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहन का इंतजार कर रही थी कि एक सिल्वर रंग की कार आती हुई दिखाई दी, पुलिस टीम द्वारा रोक कर पुलिस हिरासत में लिया गया जिसमें सवार व्यक्तियों ने अपना नाम
1.रोहित कुमार सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह निवासी चतरा थाना कोपा जिला सारण उम्र करीब 24 वर्ष 2.नीरज कुमार गुप्ता पुत्र शत्रुध्न कुमार निवासी मांझी थाना मांझी जिला सारण बिहार उम्र करीब 25 वर्ष 3.अमित यादव पुत्र नागेश्वर यादव निवासी टडवा कोजिया थाना कोपा जिला सारण बिहार उम्र करीब 21 बर्ष 4.राम करण कश्यप पुत्र श्रीराम कश्यप निवासी सूरजपुरा थाना सुखपुरा जिला बलिया उम्र करीब 19 वर्ष बताया । वाहन टोयटा इटियोस कार नं0 HR29AB 3485 में 6 बंद पेटी तथा 168 पाउच बिना पेटी के प्रत्येक पाउच मे 180 एमएल कुल मात्रा 82.08 ली0 आफिसर्स च्वाईस ओरिजिन्ल व्हिस्की जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 52000 रु0 है बरामद हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/26 धारा 60(1)/63 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
