लाठी से पीटकर युवक की हत्या, 3 टीमें तलाश में

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना उभांव क्षेत्र के कैथी शंकरपुर मटिया मोड़ के पास सोमवार रात हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल उमेश चौरसिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे उमेश चौरसिया का पड़ोसी गांव निवासी विपिन व उसके साथियों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उमेश के साथ मारपीट की और उनके सिर पर लाठी से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल उमेश को परिजन तत्काल सीएचसी उभांव ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि मारपीट में उमेश चौरसिया के सिर पर चोट लगी थी। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भतीजे चंदन की तहरीर के आधार पर थाना उभांव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top