पीडीए पंचायत में कुशवाहा समाज से समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का किया आह्वान

MAHARSHI TIMES
0

मुकेश कुमार 

गड़वार (बलिया) स्थानीय कस्बा स्थित एक निजी मैरेज हाल में कुशवाहा समाज के लोगो द्वारा पीडीए पंचायत कर समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश कुशवाहा ने कहा कि जब-जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तब वह नए-नए तरीका अपनाने लगते हैं,और चुनाव जीतने के बाद सब चीज भूल जाते हैं।आज प्रदेश कि स्थिति यह हो गई है कि गरीब लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। सरकार एवं आरएसएस के लोगों द्वारा आरक्षण खत्म करने की बात कही जा रही है। जिसको गंभीरता से संज्ञान लेते हुए हमारे नेता अखिलेश यादव ने कहा आरक्षण पहले भी था है और आगे भी रहेगा। अगर आरक्षण में किसी  प्रकार परिवर्तन हुआ तो इसका अंजाम बुरा होगा। पहले मेडिकल कालेज की एमबीबीएस की पढ़ाई में 30 लाख रुपया लगता था।आज बढ़कर लगभग डेढ़ करोड़ रूपया लग रहा है। पहले यूरिया 50 किलो तीन सौ रुपए में मिलता था और आज इसकी मात्रा घटाकर 50 किलो की जगह 45 किलो कर दी गई लेकिन कीमत में कोई बदलाव नही हुआ। सरकार हम गरीबों का पैसा लेकर के बड़े-बड़े पूंजीपतियों का पेट भर रही है। इसलिए कुशवाहा बंधु से यही निवेदन करने आया हूं कि आप लोग आने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ खुलकर अपना समर्थन दे।अपने हक के लिए लड़ाई लड़े। समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो हम लोगों का विकास करा सकती है। वही विशिष्ट अतिथि संग्राम सिंह यादव ने कहा कि जब देश में अंग्रेजों के साथ लड़ाई हो रही थी उस समय आरएसएस के लोग और भारतीय जनता पार्टी के लोग अंग्रेजों से मिलकर हम लोगों को जेल में डालने का काम किया था। आज देश बचाने की बात कह रही है। यह जुमलेबाजी अब प्रदेश के लोग जान चुके हैं। बलिया के लोगों ने इसका परिणाम लोकसभा  चुनाव में दिखा दिया। बलिया के तीनों लोकसभा सीटों समाजवादी पार्टी की विजय हुई। सभा की अध्यक्षता गणपति मौर्या तथा संचालन मंगल वर्मा ने किया। इस मौके पर राकेश वर्मा, रविकांत वर्मा,जयप्रकाश वर्मा,सुधीर वर्मा, दिनेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष विनोद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top