महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह (विकास)
चिलकहर, बलिया। बी.एम.डी.एस. स्कूल, चिलकहर में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभागार में चुनाव द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
समारोह के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी चिलकहर श्री विनोद कुमार बिन्द ने नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। हेड गर्ल जोया, हेड बॉय सागर, वाइस हेड गर्ल दीपा तथा वाइस हेड बॉय अभीनव समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण की। इनमें नितिश, शशांक, परी, शिवांगी, प्रतिक्षा, अंशिका, अर्पिता, रिया, नीरज ,परिधि और प्रिया शामिल रहे।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का पालन करने का आह्वान किया।
समारोह में विद्यालय के प्रबंधक भूपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य दुर्गेश प्रताप सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अमित पांडेय ने किया।


