गैर-जमानती वारंट (NBW) में वांछित तीन वारंटीय अभियुक्त गिरफ्तार

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त कुमार चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार के उ0नि0 साहब यादव मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में देखभाल एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश हेतु मामूर होकर माननीय न्यायालय सिविल जज (सि०डी०)/FTC कोर्ट बलिया द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के मु0नं0 1306/2020 धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0 से संबंधित *वारंटी/ अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र दिनेश चौहान निवासी: ग्राम त्रिकालपुर, थाना सहतवार, जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष* को उसके घर पर दविश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 जनार्दन मौर्या द्वारा क्षेत्र में मोजूद होकर मा0 न्यायालय ASJ/FTC-1 SPL गैंगस्टर कोर्ट बलिया द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के मु0नं0 259/2012 धारा 2/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना सहतवार जनपद बलिया से सम्बन्धित *वारण्टी रामेश्वर तुरहा पुत्र दहारी तुरहा निवासी कुम्हला कस्बा सहतवार थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 63 वर्ष* को दविश देकर गिरफ्तार किया गया । तथा उ0नि0 दिलीप कुमार राय मय हमराह हे0का0 संतोष कुमार यादव द्वारा क्षेत्र में मोजूद होकर मा0 न्यायालय सिविल जज सि0डी0/FTC कोर्ट बलिया द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के मु0नं0 4872/2000 धारा 353 IPC व 136(2) PR ACT थाना सहतवार जनपद बलिया से सम्बन्धित *वारण्टी/अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र गौरीशंकर निवासी बिनहा थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 48 वर्ष* को दविश देकर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार वारण्टीयों/अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा गया ।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top