रविदास के आदर्शों से ही समरस समाज का निर्माण संभव : दयाशंकर सिंह

MAHARSHI TIMES
0

650 दीपों से हुआ गुरु रविदास जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ

महर्षि टाइम्स 

बलिया: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती महोत्सव का शुभारंभ नगर के एससी कॉलेज चौराहा पर भव्य दीपोत्सव के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 650 दीप प्रज्ज्वलित कर संत गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा समाज में समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। परिवहन मंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के महान प्रणेता थे। उन्होंने अपने जीवन और वाणी से समाज को भेदभाव, ऊंच-नीच और जातिगत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर समानता, प्रेम और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का समता, सद्भाव, मानवता और सामाजिक न्याय का संदेश प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही समरस, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण संभव है। केंद्र और प्रदेश सरकार भी संतों एवं महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दीपोत्सव के दौरान पूरा परिसर 650 दीपों की दिव्य रोशनी से आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के जयघोष के साथ दीप जलाकर सामाजिक एकता और भाईचारे का संकल्प दोहराया।  आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान मंत्री ने मंदिर के पुजारी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, योगेश सिंह, अरुण सिंह बंटू, महावीर पाठक, संजीव कुमार डंपू आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top