उपनिबंधक कार्यालय दादरी में टोकन बढ़ाने की मांग, बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स भूपेंद्र श्रीवास्तव 

 दादरी (गौतम बुद्ध नगर)। उपनिबंधक कार्यालय दादरी में रजिस्ट्री एवं बैनामा कार्य के लिए टोकन की कमी से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन दादरी, गौतम बुद्ध नगर के अधिवक्ताओं एवं बैनामा लेखकों ने सहायक महानिरीक्षक, गौतम बुद्ध नगर को प्रार्थना पत्र सौंपकर टोकन संख्या बढ़ाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि हाल ही में हड़ताल समाप्त होने के बाद उपनिबंधक कार्यालय में कार्यभार काफी बढ़ गया है। वर्तमान में सीमित टोकन जारी होने के कारण आम जनता एवं अधिवक्ताओं को रजिस्ट्री और बैनामा के लिए 3 से 4 दिन तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा महत्वपूर्ण कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं।

बार एसोसिएशन ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि हड़ताल से पहले प्रतिदिन 598 टोकन जारी किए जाते थे, जिससे कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से संचालित होता था और किसी प्रकार की वेटिंग नहीं रहती थी।

अधिवक्ताओं एवं बैनामा लेखकों ने मांग की है कि बढ़े हुए कार्यभार को देखते हुए कुछ समय के लिए प्रतिदिन जारी होने वाले टोकनों की संख्या पुनः 598 कर दी जाए। उनका कहना है कि इससे लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण होगा, वेटिंग समाप्त होगी और आम जनता को समय पर रजिस्ट्री एवं बैनामा की सुविधा मिल सकेगी।

बार एसोसिएशन ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए टोकन संख्या में अस्थायी वृद्धि करने और व्यवस्था

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top