सावन में विकास की सौगात: पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी व चेयरमैन अमरजीत सिंह ने किया मॉडल यात्री प्रतीक्षालय एवं एक करोड़ की लागत से बने नाले का लोकार्पण

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स | चितबड़ागांव (बलिया)।

पवित्र सावन माह के शुभ अवसर पर नगर पंचायत चितबड़ागांव ने नगरवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। गुरुवार को वार्ड संख्या-4 मालवीय नगर में निर्मित मॉडल यात्री प्रतीक्षालय एवं लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बने नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी और नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नगर पंचायत चितबड़ागांव विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत में अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में जनहित के लिए कराए जा रहे विकास कार्य सुशासन और विकास की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की है और उसी लक्ष्य के अनुरूप नगर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि सावन माह के शुभ अवसर पर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या-4 में लंबे समय से बनी जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान इस नाला निर्माण से होगा, जबकि मॉडल यात्री प्रतीक्षालय यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक प्रतीक्षा स्थल प्रदान करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। अंत में उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर सभासद सूर्य प्रताप सिंह 'नन्दू', अखिलेश सिंह, विनय तिवारी, मनोज कन्नौजिया, अमित वर्मा, शौकत सहोराब, कमरुद्दीन खां सहित नगर पंचायत के सभी सभासद, प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top