सफाईकर्मी के बेटे को राज्यपाल द्वारा मास्टर ऑफ आर्ट की उपाधि व गोल्ड मैडल से किया गया सम्मान , क्षेत्र में खुशी की लहर

MAHARSHI TIMES
0

शैलेश सिंह 

बैरिया, बलिया। बिकास खण्ड मुरलीछपरा के सुकरौली ग्राम निवासी आदित्य यादव को महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ (वाराणसी) के दीक्षांत समारोह में "मास्टर ऑफ आर्टस की उपाधि एवं गोल्ड मेडल" से प्रदेश के राज्यपाल महामहिम आनन्दी बाई पटेल ने विगत दिन सम्मानित किया । यह खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुँचा, सफाई कर्मी में तैनात उनके पिता राजकुमार यादव व उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता उनके घर पर लग गया । 

 उल्लेखनीय है कि आदित्य यादव एक साधारण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बीच रह कर अपने कठिन परिश्रम व लगन से आर्ट की पढ़ाई की, जिसके चलते उन्हें यह मुकाम हासिल हो सका । उनके पिता राजकुमार यादव मुरलीछपरा में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है और उनका कहना है कि अपने बेटे आदित्य के लगन और मेहनत देख कर उन्हें यह विश्वास जरूर था कि  इनका बेटा एक दिन बड़ा नाम करेगा । आदित्य की यह कामयाबी क्षेत्र में युवा वर्ग को बिशेष रूप से प्रेरणा प्रदान कर रही है । सोशल मीडिया पर उनके बधाई का सैकड़ों पोस्ट सहजता से देखे जा सकते है ।

आदित्य यादव ने दुरभाष पर बताया कि उन्हें आर्ट की प्रेरणा उनके इंटरमीडिएट शिक्षा के दौरान उनके आवास के समीप बीएसए व एमसए छात्रों को देख कर मिली और उन्हें लगा कि इस कला से जीविकोपार्जन के साथ-साथ अपने क्षेत्र का नाम भी रौशन किया जा सकता है । आदित्य ने बताया अपने भविष्य को लेकर सवालों पर बताया कि उनको अभी आर्ट से पीएचडी करने की अभिलाषा है और  अपने इस कला के द्वारा वे सर्व प्रथम अपने क्षेत्र व जनपद के सेनानी/महापुरुषों की प्रतिमा बनाने का कार्य करेंगे ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top