बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को दिए निर्देश
बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य हुए समझौते के अन्तर्गत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व शिक्षा विभाग में कार्यरत अन्य सभी स्थाई तथा अस्थाई वेतन/मानदेय प्राप्त कर्मचारियों का वेतन पैकेज खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नजदीकी शाखा में खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। खाता खोलने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर शिविर भी आयोजित होंगे, जिसकी अनुमति के लिए मुख्य शाखा प्रबन्धक स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया बलिया ने जला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र लिखा है।
मुख्य शाखा प्रबन्धक (स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया बलिया) के पत्र का हवाला देते हुए बीएसए ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के नाम से पत्र जारी किया है। बीएसए ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य हुए समझौते के अन्तर्गत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व शिक्षा विभाग में कार्यरत अन्य सभी स्थाई व अस्थाई वेतन/मानदेय प्राप्त कर्मचारियों के खाते स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया बलिया की नजदीकी शाखा में खुलवाने के लिए मुख्य शाखा प्रबंधक द्वारा अनुरोध किया गया है। साथ ही पैकेज के अन्तर्गत खोले जाने वाले खातों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने तथा तत्काल खाता खोले जाने के लिए विकास खण्ड स्तर पर शिविर लगाये जाने का भी अनुरोध किया गया है।
बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त पत्र के क्रम में शिक्षक, शिक्षामित्र अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व शिक्षा विभाग में कार्यरत अन्य सभी स्थाई व अस्थाई वेतन/मानदेय प्राप्त कर्मचारियों के खाते स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया बलिया की नजदीकी शाखा में खोले जाने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही विकास खण्ड स्तर पर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, बलिया का शिविर लगाये जाने की तिथि समय व स्थान निश्चित कर उसकी जानकारी मोबाइल नम्बर 9044700000 पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
