ओमप्रकाश वर्मा
नगरा (बलिया)। गौवापार बाजार निवासी सुरेंद्र गुप्ता की कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है। आरोप है कि करीब तीन साल पहले विजय गुप्ता ने उनसे ₹38 हजार की कोल्ड ड्रिंक उधार ली थी। सुरेंद्र गुप्ता लंबे समय से भुगतान की मांग कर रहे थे। बताया गया कि मंगलवार को सुरेंद्र गुप्ता पक्ष के लोगों ने एक बार फिर विजय गुप्ता से उधार के रुपये मांगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में विजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। आया है। आरोप है कि उधार के 38 हजार रुपए के कोल्डड्रिंक के लिए विजय कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल विजय कुमार को मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर करीब आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस दौरान एक युवक के सिर पर डंडा लगने से वह सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ लोग बीच-बचाव करने का प्रयास भी करते नजर आ रहे हैं। गौवापार बाजार निवासी सुरेंद्र गुप्ता की कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है। आरोप है कि करीब तीन साल पहले विजय गुप्ता ने उनसे ₹38 हजार की कोल्ड ड्रिंक उधार ली थी। सुरेंद्र गुप्ता लंबे समय से भुगतान की मांग कर रहे थे। बताया गया कि मंगलवार को सुरेंद्र गुप्ता पक्ष के लोगों ने एक बार फिर विजय गुप्ता से उधार के रुपये मांगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में विजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

