रैपिड व ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में देवांश श्रीवास्तव ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

MAHARSHI TIMES
0

अनिकेत भाटी

दादरी। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-62 स्थित बिंज सेंटर में आयोजित रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में तहसील दादरी के पिंक सिटी-2 निवासी भूपेंद्र श्रीवास्तव के पुत्र देवांश श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 वर्ग में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में लगभग 60 खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में देवांश ने रैपिड और ब्लिट्ज दोनों स्पर्धाओं में छठवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार तथा तहसील दादरी का नाम गौरवान्वित किया।

देवांश की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल प्रेमियों का कहना है कि देवांश ने कम उम्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर यह साबित कर दिया है कि निरंतर अभ्यास और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top