समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, दुमदमा में कक्षा 6 से 12 तक प्रवेश शुरू, दिव्यांग व सामान्य छात्रों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

बलिया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, दुमदमा, बलिया में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक दिव्यांग एवं सामान्य छात्र-छात्राओं से निःशुल्क आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह संस्थान दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित एवं अस्थि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराता है, जबकि सामान्य छात्र-छात्राओं के लिए अनावासीय शिक्षा की व्यवस्था है। सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं अथवा उनके अभिभावक विद्यालय पहुंचकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित एवं अस्थि दिव्यांग आवासीय छात्र-छात्राओं को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से निःशुल्क छात्रावास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: श्री रविन्द्र कुमार (प्रवक्ता)– 7393898893, श्री शारदा प्रसाद प्रजापति (प्रवक्ता)– 8423165967,श्री अरविन्द कुमार (वरिष्ठ सहायक)– 7800571082

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top