चला सघन चेकिंग अभियान, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी निगरानी।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बैरिया (बलिया)। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर बैरिया सर्किल में विशेष गश्त और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सोमवार को क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी और थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी। भीषण गर्मी के बावजूद बैरिया तिराहे सहित प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कांस्टेबल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने सड़क पर उतरकर वाहनों का संचालन कराया। वहीं पुलिस टीम ने बैंक, एटीएम, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल, पिकअप और अन्य वाहनों की गहन जांच की गई। संदिग्ध एवं अपरिचित व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई। चेकिंग टीम में कांस्टेबल योगेन्द्र प्रसाद सिंह, पवन कुमार सिंह, पवन कुमार, रिशू कुमार सिंह, नितेश कुमार गौड़, अमित कुमार चौहान तथा होमगार्ड रामजी पासवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और यातायात नियमों के पालन की अपील की। क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आगामी त्योहारों और बढ़ती सार्वजनिक गतिविधियों को देखते हुए पूरे बैरिया सर्किल में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top