पिस्टल व कारतूस के साथ सगे भतीजे को गोली मारने वाला चाचा गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

बाइट - क्षेत्राधिकार राकेश कुमार सिंह 

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना चितबड़ागांव पर वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे पुत्र वैभव सिंह को पुरानी रंजीश की बात को लेकर मेरे भाई संजय सिंह पुत्र स्व0 रामदेव सिंह द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया है ।  जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीमें लगा दी गई थी।

 थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के उ0नि0 अतुल कुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र व विवेचना/गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0- 46/2026 धारा- 109, 61(2) बी0एन0एस0 व 3/25 आयुध अधिनियम में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित 01 नफर *अभियुक्त 1. संजय सिंह पुत्र स्व0 रामदेव सिंह निवासी सुजायत बगही थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष* को ग्राम सुजायत सहाड़ी प्राचीन हनुमान मंदिर के पास समय लगभग 00.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अदद पिस्टल .32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर  व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार  अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*संबंधित अभियोग-*

1.मु0अ0सं0- 46/2026 धारा -109, 61(2) बी0एन0एस0 व  3/25 आयुध अधिनियम थाना चितबड़ागांव बलिया 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1. संजय सिंह पुत्र स्व0 रामदेव सिंह निवासी सुजायत ,बगही थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष

*बरामदगी-*

01 अदद पिस्टल .32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष  बृजेश सिंह थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

2. उ0नि0 अतुल कुमार थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

3. हे0का0 संतोष कुमार यादव थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

4. म0का0 सरिता पटेल थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top