श्रीविष्णु महायज्ञ हेतु निकली भव्य कलश यात्रा

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया फेफना । क्षेत्र के बघेजी गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ के शुभ अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत नवनिर्मित मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर शामिल हुए।

गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच “हर-हर महादेव” व “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी तट पर पहुंची, जहां वैदिक विधि से कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे और कलश स्थापना की गई।

यज्ञाचार्य पं. अभिषेक शास्त्री महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र की शांति, सौहार्द और खुशहाली के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वैदिक आयोजनों से समाज में ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हरिहर सेवा समिति बघेजी के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दूर से वैदिक पंडितों एवं संत-महात्माओं का आगमन हुआ है। प्रतिदिन सायंकाल श्रद्धालुओं के लिए कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर आयोजक डॉ. राजेश सिंह, टुनटुन पांडेय, विनोद पांडेय, जनार्दन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र सिंह, रिकू,अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह ‘राकेश’ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ के तहत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत नवनिर्मित मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर शामिल हुए।

गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच “हर-हर महादेव” व “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी तट पर पहुंची, जहां वैदिक विधि से कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे और कलश स्थापना की गई।

यज्ञाचार्य पं. अभिषेक शास्त्री महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र की शांति, सौहार्द और खुशहाली के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वैदिक आयोजनों से समाज में ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हरिहर सेवा समिति बघेजी के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दूर से वैदिक पंडितों एवं संत-महात्माओं का आगमन हुआ है। प्रतिदिन सायंकाल श्रद्धालुओं के लिए कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर आयोजक डॉ. राजेश सिंह, टुनटुन पांडेय, विनोद पांडेय, जनार्दन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र सिंह, रिकू,अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह ‘राकेश’ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top