ओमप्रकाश वर्मा
नगरा बलिया भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने बाराबंकी के विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने की निंदा की है। अपने फेसबुक वॉल पर पूर्व विधायक ने लिखा कि निरंकुश अधिकारी विपक्ष की भूमिका में खेल खेल रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने का परिणाम लाठी खाना है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध यदि बोलना है तो लाठी-गोली खाने के लिए तैयार रहिए। लाठीचार्ज की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कमहै। बुलडोजर तो रुका लेकिन अब सरकार के शुभचिंतकों को भी तोड़ने का अभियान शुरू हो गया है।विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाना अधिकारियों को मंहगा पड़ेगा। लाठी गोली से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाना सरकार के ताबूत में कील ठोकने जैसा है। पूर्व विधायक ने फेसबुक पर घटना की वीडियो भी शेयर किया है।
