महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना चितबड़ागांव पर वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि गांव के ही जितेन्द्र बिन्द पुत्र महन्त बिन्द द्वारा शादी का झांसा देकर शारिरीक सम्बन्ध बनाना तथा अब शादी करने से मना करने व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दिया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में- थाना चितबड़ागांव बलिया पुलिस टीम के उ0नि0 मनोज कुमार यादव मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र व विवेचना/गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0- 63/26 धारा 69, 351(3), 352 BNS में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित 01 नफर वांछित *अभियुक्त 1. जितेन्द्र बिन्द पुत्र महन्त बिन्द निवासी रामपुरचिट थाना चितबड़ागांव बलिया उम्र 23 वर्ष* को सब्जी मण्डी के पास समय लगभग 09.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
