नगरा नगर पंचायत को मिले नए अधिशासी अधिकारी, सभासदों ने किया स्वागत

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा (बलिया)। नगर पंचायत नगरा को नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) के रूप में रोहित कुमार भारती की तैनाती मिली है। उत्तर प्रदेश नगर विकास प्रशासन सेवा के अधिकारी रोहित कुमार भारती को नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत नगरा का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए अधिशासी अधिकारी के आगमन से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन की अपेक्षा नगरवासियों द्वारा की जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में नगर की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान होगा तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नगर पंचायत कार्यालय में  मनोनीत  सभासद जयप्रकाश जायसवाल ने नए अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।

नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति का स्वागत करते हुए आशा जताई कि उनके कार्यकाल में नगर पंचायत नगरा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भी उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top