युवक का शव पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन करते ही बिलख पड़ा परिवार।

MAHARSHI TIMES
0


                   फाइल फोटो मृतक प्रवीण कुमार सिंह 

अजीत कुमार सिंह 

बैरिया (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के चिंतामणि राय के टोला पाण्डे पुर गांव में सोमवार को उस समय मातम छा गया, जब दुबई में मृत हुए युवक प्रवीण कुमार सिंह (35) का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। बेटे का शव देखते ही माता-पिता, भाई-बहनों सहित पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रवीण कुमार सिंह, रामबचन सिंह के पुत्र थे और परिवार के तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। परिजनों के अनुसार, वह लगभग एक वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में दुबई के रियाद स्थित एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्य करने गए थे। 17 अप्रैल तक उनकी परिवार से नियमित बातचीत होती रही और वह पूरी तरह स्वस्थ होकर ड्यूटी कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि 18 अप्रैल को अचानक उनका फोन बंद हो गया। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसी दौरान किसी माध्यम से मामले की जानकारी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश तक पहुंची। उनके हस्तक्षेप और प्रयास के बाद परिजनों को प्रवीण की मौत की सूचना मिली। सोमवार को उपसभापति हरिवंश के प्रयासों से ही शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी हो सकी। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का धैर्य टूट गया। मां-बाप बेटे के शव से लिपटकर रोते रहे, जबकि पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उपसभापति के सहयोग से ही उन्हें अपने बेटे का अंतिम दर्शन नसीब हो सका। गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top