संपन्न हुई विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई वृहद चर्चा

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। विश्व विख्यात अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन एवं हिंदू मानबिन्दुओं के प्रहरी के रूप में कार्यरत विश्व हिन्दू परिषद के बलिया जिला की आगामी महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित जिला टोली की आवश्यक बैठक नगर स्थित विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्यकाल पर संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख वक्त के रूप में प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे जी उपस्थित रहे। इस बैठक में आगामी आने वाले विश्व हिन्दू परिषद के परिषद शिक्षा वर्ग, बजरंग दल के वर्ग, मातृ शक्ति - दुर्गावाहिनी के वर्गों से संबंधित चर्चा की गई एवं बलिया जिले के सभी प्रखंडों के पालकों की घोषणा जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही आगामी छः मास में होने वाले कार्यक्रमों जैसे सेवा सप्ताह, स्थापना दिवस, दुर्गाष्टमी, शौर्य दिवस एवं गीता जयंती जैसे कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। इस जिला टोली बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद 1964 से ही संपूर्ण भारत में कार्य करते हुए एवं 1993 से बलिया में कार्य करते हुए हिंदू रक्षा को कार्यरत रहा है एवं अपने कार्य विस्तार के लिए आवश्यक है कि विश्व हिन्दू परिषद प्रत्येक हिंदू जनमानस के घर तक पहुंचे एवं सभी हिंदू परिवारों को संगठित किया जा सके, इसके लिए हम सभी को पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा। साथ ही श्री चौबे ने बलिया के सभी प्रखंडों के पालकों की घोषणा की । जिसमें प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे रेवती, विभाग मंत्री विवेकानंद पाण्डेय बैरिया, कृष्णा जी शाह बलिया नगर, अर्जुन गुप्ता दुबहड़, अजय श्रीवास्तव बांसडीह, भानू तिवारी हनुमानगंज, जितेंद्र ठाकुर बेलहरी, मनोज चौबे सोंहाव, संतोष मौर्य मनियर, कुंदन पाण्डेय बेरूआरबारी , अरुण सिंह मुरलीछपरा  के पालक बने।

इस जिला टोली बैठक में मंगलदेव चौबे प्रांत सह मंत्री ने सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें 

विवेकानंद पाण्डेय विभाग मंत्री, अजय श्रीवास्तव प्रांत सह मीडिया प्रमुख, कृष्णा जी शाह जिलाध्यक्ष, भानू तिवारी जिला मंत्री, अर्जुन गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र ठाकुर जिला सह मंत्री, मनोज चौबे जिला कोषाध्यक्ष एवं अरुण सिंह जिला संयोजक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णा जी शाह एवं संचालन जिला मंत्री भानू तिवारी ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top