महर्षि टाइम्स
सिकंदरपुर बलिया योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में वाराणसी के जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के विश्वकर्मा समाज व उनके करीबियों में खुशी की लहर दौड़ गई सोशल मीडिया पर लोगों का संदेश आना लगातार जारी है हंसराज विश्वकर्मा प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र के जिलाध्यक्ष होने के नाते मोदी के करीबियों में गिनती होती है 1989से बूथ कार्यकर्ता से शुरुआत करते हुए वाराणसी के तीन बार जिलाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य तक सफ़र करने के बाद योगी सरकार ने इनके कार्यों का ईनाम देते हुए मंत्रिमंडल में जगह दी इनके अत्यंत करीबियों में शामिल चंदन विश्वकर्मा ने बताया कि अति मृदुल स्वभाव के धनी हंसराज विश्वकर्मा मंत्री पद मिलने के बाद और भी ज्यादा प्रदेश व वाराणसी के विकास में सहयोगी बनेंगे इनके साथ दीपक मौर्या,रमेश विश्वकर्मा आदि लोगों ने अपनी खुशिया जाहिर की।


