ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बैरिया तहसील की बैठक में वितरित किया गया पत्रकारो को परिचय पत्र

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स/रिपोर्टर/शिवसागर पाण्डेय

रेवती(बलिया)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन,तहसील इकाई बैरिया की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को स्थानीय स्तर पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि और पर्यवेक्षक के रूप में बसंत पाण्डेय उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल महामंत्री अनिल केशरी एवं शिव सागर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत स्थानीय पत्रकारों द्वारा गर्मजोशी के साथ किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्यों को आईडी कार्ड सौंपते हुए उन्हें पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने और निर्भीकता से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

नेतृत्व और संचालन

इस पूरी बैठक का कुशल संचालन तहसील अध्यक्ष गुप्तेश्वर पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की एकता पर बल दिया और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।बैठक में भारी संख्या में पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, बैरिया तहसील अध्यक्ष गुप्तेश्वर पाठक, बसंत पांडेय, शिवसागर पाण्डेय,अनिल कुमार केशरी,अयोध्या प्रसाद हिन्द,अनिल सिंह,वीरेंद्र नाथ मिश्र,निर्भय पांडेय, सुरेश कुमार मिश्र, देवेंद्र नाथ तिवारी, नागेन्द्र कुमार गुप्ता,विजय शंकर सिंह पिंक्कू,आनंद मोहन मिश्र,उपेंद्र कुमार,सतेंद्र पाण्डेय,शशि सिंह, सुमित सिंह,कुंवर अजीत सिंह,सतीशचंद्र पाण्डेय,सुनील कुमार यादव,प्रभुनाथ सिंह,शकील खान,कन्हैया तिवारी,पंकज आदि सदस्य शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top