साहित्य संगोष्ठी पर बुद्धिजीवियों ने की चर्चा ।

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा (बलिया)। आर एन इंटरनेशनल स्कूल घोसी मार्ग नगरा, बलिया के प्रांगण में डॉक्टर विद्यासागर उपाध्याय विश्व विख्यात साहित्यकार, शिक्षक एवं समाजसेवी  एवं उत्तराखंड की धरती के उज्ज्वल साहित्यकार  एवं बुद्धिजीवी "दि ग्राम टुडे" प्रकाशन समूह के संपादक शिवेश्वर पांडेय के मार्गदर्शन में  "दिव्या गंगा मिशन" एवं "दि ग्राम टुडे" समूह द्वारा साहित्य एवं दर्शन के पुनर्जागरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 आए हुए समस्त अतिथिगण एवं विद्वतजन का संस्थान प्रबंधक राधेश्याम यादव  द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशल मार्गदर्शक 

 एवं साहित्य क्षितिज के ध्रुव तारे शिवेश्वर पांडेय जी ने साहित्य विषयक संगोष्ठी में कहा कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक काव्य साहित्य, गद्य साहित्य एवं अन्य विधाओं को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है और यह कार्य शिक्षक जन ही  मजबूती से कर सकते हैं। कार्यक्रम में  डॉ विद्यासागर उपाध्याय ने आध्यात्मिक दर्शन एवं शिक्षा में भारतीय मनीषियों के अभूतपूर्व योगदान को आत्मार्पित एवं अवलोकित करने हेतु आवाह्न किया ।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,

 ब्लॉक इकाई नगरा के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव, डॉक्टर विद्यासागर उपाध्याय, डॉ आदित्य कुमार अंशु, विंध्याचल सिंह, सुनील सिंह समाजवादी, सुनील तिवारी, आशुतोष तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, रामकृष्ण मौर्य, एवं डॉ सैय्यद सेराज अहमद को मुख्य अतिथि शिवेश्वर पांडेय जी द्वारा माल्यार्पण, अंग वस्त्रम एवं प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया। 

अंत में वंदे मातरम एवं भारत माता की जय उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top