बिहार ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

 अजीत कुमार सिंह 

बैरिया (बलिया)। बिहार में खपाने के लिए ले जाई जा रही लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब को बैरिया पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बोलेरो पिकअप से 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 3.25 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में गोदाम संचालक को भी नामजद किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस टीम के साथ माझी पुल के पास बैरिया-मांझी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चांददियर के पास घेराबंदी कर बोलेरो पिकअप संख्या UP60T5035 को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 18 पेटी रॉयल स्टैग (750 एमएल), 17 पेटी रॉयल स्टैग (375 एमएल) तथा सात पेटी ब्लेंडर प्राइड शराब बरामद हुई। कुल 42 पेटियों में 378 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने मौके से विकास यादव निवासी दलन छपरा थाना दोकटी तथा अरुण यादव निवासी भोजपुर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब बैरिया स्थित एक गोदाम से लेकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में गोदाम मालिक सुमित सिंह को भी नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अरुण यादव के खिलाफ पहले से लूट, अवैध शराब तस्करी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवनीश त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अनिल यादव, मनीष सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top