आत्महत्या के दुष्प्रेरण व साक्ष्य मिटाने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस द्वारा दिनांक 16.05.2026 को घाघरा नदी में मिली युवती के शव से सम्बन्धित घटना का किया गया सफल अनावरण।

घटना का विवरण-

उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.05.2026 को थाना उभांव पर सूचना प्राप्त हुई कि करीमगंज घाघरा नदी मे लावारिस अज्ञात मृतका के शव को लावारिस अवस्था मे अज्ञात व्यक्तियो द्वारा नदीं में फेक कर चले गये । सूचना पर मौके पर पहुंच कर फॉरेन्सिक टीम को अवगत कराते हुए अज्ञात मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु हैंगिंग से होना पाया गया। तथा शव की सिनाख्त निशा पुत्री विसेश्वर निवासी नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष के रूप मे हुई । विवेचना के क्रम में ज्ञात हुआ कि विसेश्वर की पुत्री निशा जो किसी लडके से प्रेम करती थी, उसी से शादी करना चाहती थी, पूर्व मे उसके साथ कही भागकर चली गयी थी, निशा के घर के लोग उसके पिता विसेश्वर पुत्र मिर्जा, चाचा परशुराम पुत्र मिर्जा, चाचा श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा निवासीगण नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया निशा की शादी अन्यत्र कहीं करना चाहते थे, तो निशा अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, इसी बात को लेकर निशा को उसके परिजन उसको काफी प्रताड़ित करते थे, प्रताडना के कारण दिनांक 16.05.2026 को सुबह अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे छत में लगे हुक में गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी, मृत्यु के उपरान्त पुलिस के भय से व मुकदमा से बचने के लिए 1. पिता विसेश्वर पुत्र मिर्जा 2. चाचा परशुराम पुत्र मिर्जा 3. चाचा श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा निवासीगण नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया द्वारा वाहन बोलेरो संख्या सं0  UP54Q8676 के चालक व वाहन स्वामी 4. इन्दल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद निवासी फरहा लौकी बरवन रत्तीपट्टी बलिया से मृतका निशा का शव करीमगंज के पास साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को घाघरा नदी में करीमगंज घाट पर पानी में फेंक कर वापस चले गये । जिस सम्बन्ध में थाना उभांव पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 108,238बी बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 20.05.2026 को थाना उभांव पुलिस टीम के उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व अनावरण घटना सम्बन्धित उपरोक्त में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर घटना में प्रकाश में आए *अभियुक्तगण 1. विसेश्वर पुत्र मिर्जा 2. चाचा परशुराम पुत्र मिर्जा 3. श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा निवासीगण नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया 4. इन्दल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद निवासी फरहा लौकी नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया* को बोलेरो सं0 UP54Q8676 से जाते समय भीमपुरा-मालीपुर रोड पर समय करीब 08.55 बजे गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से उक्त बोलेरों वाहन में रखी हुई आत्महत्या में प्रयुक्त 01 अदद रस्सी बरामद किया गया तथा बोलेरो सं0 UP54Q8676 को धारा 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया । 


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top