वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ओबीसी युवाओं हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना की समय-सारणी जारी

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना की समय-सारणी जारी कर दी गई है। योजना के तहत न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ‘ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से संचालित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी वर्ग के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनके माता-पिता अथवा अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय अधिकतम एक लाख रुपये तक हो। प्रशिक्षण प्रदान करने वाली इच्छुक संस्थाएं 20 मई 2026 से 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी, जबकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय-सारणी एवं आवेदन प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in तथा obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रशिक्षणदायी संस्थाओं को आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्डकॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित 03 जून 2026 शाम 5 बजे तक जमा करनी होगी। वहीं अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी आवश्यक संलग्नकों के साथ 10 जुलाई 2026 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-7, प्रथम तल, विकास भवन, बलिया में जमा करना अनिवार्य होगा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top