खरीफ सीजन के बीज मिनी किट की बुकिंग शुरू, 24 मई तक कर सकेंगे आवेदन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जनपद के समस्त किसानों को सूचित करते हुए उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2026 हेतु सामान्य, संकर एवं बीज मिनी किट की ऑनलाइन बुकिंग 18 मई 2026 से पुनः शुरू कर दी गई है। किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दलहन फसलों जैसे उड़द, मूंग एवं अरहर, तिल, बाजरा, ज्वार, मक्का तथा श्री अन्न फसलों में ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा एवं कोदो के मिनी किट के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ढैंचा बीज तथा सामान्य एवं संकर धान बीज की बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि सफलतापूर्वक बुकिंग के लिए किसानों का कृषि विभाग में पंजीकरण होना अनिवार्य है। सभी बीजों की बुकिंग के लिए पोर्टल 24 मई 2026 तक खुला रहेगा। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों अथवा निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top