बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। आगामी 28 मई को आयोजित होने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार को शहर क्षेत्र में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील इलाकों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top