28-29 मई को तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जनपद में 28 एवं 29 मई को तेज आंधी, बारिश तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन दिनों 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 28 मई की दोपहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सक्रिय होकर देर रात तक पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा। इसके प्रभाव से 28 मई से 31 मई तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में व्यापक वर्षा, आंधी-तूफान तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। विशेष रूप से 29 मई को मौसम का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। इस दिन 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा तथा कुछ स्थानों पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाओं के झोंके चल सकते हैं। जिला प्रशासन ने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। आकाशीय बिजली से बचाव एवं उसकी जानकारी के लिए ‘दामिनी एप’ तथा मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए ‘सचेत एप’ का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454417979, टोल फ्री नंबर 1077 तथा पुलिस सहायता नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top