बकरीद पर्व पर पुलिस अलर्ट, बृजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्च

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह (विकास)

चितबड़ागांव बलिया । थानाक्षेत्र अन्तर्गत बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया। रूट मार्च पीसीओ तिराहा, शहीद स्मारक, गुदरी बाजार, रेलवे स्टेशन सहित कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, माहौल खराब करने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पैदल मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी साझा की। पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता को देखकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर थाना परिसर के समस्त पुलिसकर्मी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top