नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव बलिया । नगर पंचायत चितबड़ागांव कार्यालय परिसर में मंगलवार को शासन द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह, अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी सहित नगर पंचायत के सभी सभासद एवं सभासद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी सदर ने शासन द्वारा नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में श्री सुनील कुमार सिंह ‘सुमन’, श्री राम प्रकाश गुप्ता एवं श्रीमती सुनीता देवी शामिल रहीं।

शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नव नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top