महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव( बलिया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 4 मालवीय नगर निवासी सुनील राम उम्र 16 वर्ष पुत्र छोटू राम ने सोमवार को दिन में ट्रेन से कटकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सुनील रेलवे लाइन के किनारे काफी देर से बैठा हुआ था, डाउन सद्भावना एक्सप्रेस को आते देख तेजी से रेलवे लाइन पर लेट गया जिससे उसकी गर्दन और घड़ अलग हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त के के बाद पंचनामा करा कर शव अंत्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय लेकर चली गई। किशोर ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि सब कुछ सामान्य था ।कारण उनकी भी समझ में नहीं आ रहा है।
