सनातन धर्म की जीत है चुनाव नतीजे - रौशन सिंह चन्दन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । जब जब कोई सनातन धर्म का अपमान किया उसको भगवान के आशीर्वाद से जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया. आज की जीत सनातनियों की जीत है .. उक्त बातें सनातन धर्म व गौ रक्षा के प्रदेश प्रचारक/उमा ग्रुप ऑफ़ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह "चंदन" ने पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर कहीं.

रौशन ने कहा कि भारत देश सनातनियों का है यहां उसके विरोध करने वाले ज्यादा दिन तक शासन नहीं कर सकते. जिसका जीता जागता उदाहरण तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुपुत्र, शरद पवार के गुट के नेता व भाकपा नेता तथा तृणमूल नेताओं द्वारा दिया गया बयान है जिसके फलस्वरूप जनता ने बहुत ही शांति तरीके से नकार दिया.. यह बुराई पर अच्छाई की जीत है और अधर्म पर धर्म की जीत है.

भ्रष्टाचारियों, व्यभिचारियों, दुराचारियों पर जीत है. आज पूरे भारत में 90% जगहों पर सनातन धर्म के अनुयायियों का राज है बाकि आने वाले दिनों में जो कुछ बचा है वहां भी सनातन धर्म का झंडा लहरा जायेगा.

रौशन सिंह ने कहा कि जाति और धर्म में जो बाटकर राज्य किये वह आने वाले दिनों में भगवान की कृपा से खुद ब खुद सनातन धर्म का झंडा अपने कार्यालय व गाड़ियों पर लगा लेंगे. अभी भी समय है सनातन धर्म अपना कर अपनी व अपनी पार्टी का इज्जत बचा सकते है.

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top