बन्दूक के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता। शिवपुर दियर पाण्डेय डेरा शादी समारोह के दौरान समय करीब 09.00 बजे रात को अभियुक्त के लाईसेन्सी बन्दूक से फायरिंग के दौरान वीर उर्फ पीयुष यादव को लग गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 160/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में आज दिनाँक 03.05.2026 को प्रभारी उ0नि0 रंजीत विश्वकर्मा मय हमराही कर्म0गण मय वाहन चालक उपरोक्त के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व तलाश वांछित में शिवरामपुर संगम घाट पर मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित *अभियुक्त सुनील यादव पुत्र स्व0 सिद्धनाथ यादव  निवासी केशवपुर थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 41 वर्ष* को बयासी चट्टी के पास से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया । कब्जे/निशानदेही से डबल बैरल 12 बोर बन्दूक बरामद हुआ, उक्त बन्दूक के रखने का लाईसेन्स उपलब्ध कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top