हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रेवती बलिया। जनपद के रेवती थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में रेवती पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 को वादी ने थाना रेवती में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर विपक्षियों ने उसके भाई पर चाकू से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना रेवती में मुकदमा संख्या 156/2026 के तहत धारा 115(2), 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक रंजीत कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव पचरुखा निवासी विजय यादव (50), उनकी पत्नी रिंकू देवी (38) और पुत्री मनीषा यादव (19) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित विजय यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, कांस्टेबल अंकित सिंह, शिवशंकर जायसवाल, महिला कांस्टेबल बिंदू तथा रीता पटेल शामिल रहीं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top