मनबढ़ ने युवक को मारी गोली, स्थिति खतरे से बाहर।

MAHARSHI TIMES
0

     बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल 

महर्षि टाइम्स 

बलिया । सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाटार गांव में शनिवार की रात मनबढ़ ने एक युवक को गोली मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचया, जहां इलाज चल रहा है। घायल आयुष राय की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रात करीब 11 बजे आयुष राय उर्फ नारियल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार ने उस पर फायर कर दिया है। उसके बाएं हाथ की कोहनी में चोट लगी है। तत्काल उपचार के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में जो आया है, उसके अनुसार  धनंजय राय द्वारा यह घटना कारित की गई है। धनंजय राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।  संपूर्ण घटना की गहराई से विवेचना की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top