खेत में भैंस चराने से मना करने पर हुई मारपीट में एक महिला की मौत मचा हड़कंप

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैथीकला गांव में भैंस को लेकर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे से एक महिला की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की चक्रमण के साथ गस्त करते हुए मामले पर पैनी नजर बनीं हुई है।

क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कैथीकला में सत्येन्द्र राम द्वारा मुन्ना राजभर के खेत में भैंस को चराया जा रहा था। इस पर मुन्ना राजभर के परिवारिक सदस्यों द्वारा सत्येन्द्र राम को मना किया गया। इसी बात पर दोनो पक्षों में वाद-विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान मुन्ना राजभर की माता भगवती देवी (65) की मौत हो गई। प्राप्त सूचना पर थाना रसड़ा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेजवा दिया गया है। वहीं, मृतका की बहू की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top