पुलिस ने अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना फेफना पर वादी द्वारा तहरीर सूचना दिया गया कि मेरी पुत्री जिसकी उम्र 14 वर्ष है।  दिनांक 12/07/2025 को घर के बगल किसन राजभर  पुत्र  वीरबल राजभर  ग्राम गौरा थाना फेफना बलिया द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर  कही भगा ले गया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 164/25 धारा 87/137(2) बीएनएस बनाम किसन राजभर उपरोक्त के पंजीकृत हुआ जिसमे अपह्रता/पीडिता की सकुशल बरामदगी करते हुये नियमानुसार धारा 180 बीएनएसएस व 183 बीएनएस का बयान अंकित कराया गया बयान के आधार पर *1. अभियुक्त किसन राजभर पुत्र बीरबरल राजभर निवासी गौरा थाना फेफना जनपद बलिया* व *2. अभियुक्त गणेश यादव पुत्र जयराम यादव निवासी ग्राम कंझरूआ, पिपरी थाना डुमराव जनपद बक्सर बिहार* का नाम प्रकाश मे आया तथा धारा 96/352/351(3) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी जिसमें आज दिनांक 18.05.2026 को थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 श्री शिवम कुमार वर्मा मय हमराह का0 रवि यादव, रि0का0 गौतम वर्मा के साथ फेफना तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली की अभियोग उपरोक्त का *अभियुक्त गणेश यादव* उपरोक्त नरही चितबडागांव मोड पर साधन के इंतजार मे खडा है अगर जल्दी किया जाये तो पकडा जा सकता है इस सूचना पर फेफना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के द्वारा बताये गये स्थान से अभियुक्त गणेश यादव पुत्र जयराम यादव निवासी ग्राम कंझरूआ, पिपरी थाना डुमराव जनपद बक्सर बिहार को समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया। 


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top