"सेवा, सुरक्षा, संवेदना के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है- बलिया पुलिस"
आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एवं त्वरित सहायता पहुचानें हेतु, यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा जनपद बलिया को 03 नई चार पहिया पीआरवी उपलब्ध कराए गए हैं।
महर्षि टाइम्स
बलिया। ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा इन सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए व आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा "सेवा, सुरक्षा, संवेदना" के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने व बेहतर संवाद बनाए। इस अवसर पर श्री संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यूपी-112 बलिया, श्री दिनेश कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, श्री उस्मान, क्षेत्राधिकारी नगर, श्री अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात/ यूपी-112 बलिया, श्री रामवेलास प्रतिसार निरीक्षक बलिया, श्री निशात जमां खां, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 बलिया, श्री उमेश सिंह उ0नि0 परिवहन शाखा बलिया व श्री लालजी सिंह उ0नि0 परिवहन शाखा यूपी-112 बलिया उपस्थित रहे ।
