ओमप्रकाश वर्मा
नगरा (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत सहित क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। पंचपेडवा स्थित ईदगाह मस्जिद पर सुबह करीब 7 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने देश और समाज में सुख-शांति, भाईचारा और अमन-चैन की दुआ मांगी। मौलाना गुलाम रसूल ने ईद की नमाज अदा कराई और अपने संबोधन में आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। नमाज के उपरांत सभी लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाददी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जो हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना।
इस अवसर पर शफीक अहमद एडवोकेट, चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, देवनारायण प्रजापति, डा. रमाशंकर पासी, डा. डीएन प्रसाद इरफान अहमद, चुन्नू आलम, खुदी पठान, मुहम्मद युनूस, जैनुलाब्दीन, कमरुल हसन, शारिक अनवर, इस्तियाक, रिजवान, इम्तियाज, बदरुल हसन, राम दरस यादव क्रांति, हेमंत प्रजापति, अयान, ओसामा, इम्तियाज, महेन्द्र मोदनवाल, कुर्बान आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, रसड़ा क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार गुप्ता, रसड़ा उपजिलाधिकारी रवि कुमार सहित क्षेत्रीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
