अपहरण एवं पाक्सो एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

 महर्षि टाइम्स 

रसड़ा बलिया। वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर  प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक 21.05.2026 को घर से मेरी नाबालिक पुत्री को तेजबहादुर गुप्ता द्वारा बहला- फुसलाकर कहीं भगा ले गया है । कई जगह खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला । इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी । इसी क्रम में आज दिनांक 28.05.2026 को उ0नि0 सर्वजीत सोनकर मय हमराह देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 83/2026 धारा 87,137(2),64 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट में मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *01 नफर अभियुक्त तेजबहादुर गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता निवासी ग्राम नसीरपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष* जो गढ़िया क्रासिंग के पास समय करीब 10.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। 

 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top